बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति को छोड़कर 3 बच्चों की माँ ने प्रेमी से रचाई शादी, पैसे खर्च करने के बाद दुसरे पति ने घर से किया बेदखल, न्याय की गुहार लेकर पीड़िता पहुंची थाने

पति को छोड़कर 3 बच्चों की माँ ने प्रेमी से रचाई शादी, पैसे खर्च करने के बाद दुसरे पति ने घर से किया बेदखल, न्याय की गुहार लेकर पीड़िता पहुंची थाने

MUZAFFARPUR : यूं ही नहीं कहा जाता की प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार की कोई सीमा नहीं होती। प्यार तो वह चीज है कि जब हो जाए तो बस हो जाए। ऐसा ही एक प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शादी के कई वर्षों के बाद तीन बच्चों की मां को जब चढ़ा प्यार का बुखार तो अपने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली। अब दूसरे पति ने महिला को दगा दे दिया तो न्याय के लिए महिला थाने पहुंची। 

बताते चले कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र का है। जहां की रहने वाली महिला की लगभग 22 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वहीं पहले पति से तीन बच्चे हुए। शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद एक बार फिर उक्त महिला पर प्यार का बुखार चढ़ा तो अपने पहले पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रचा ली। शादी के बाद महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर दूसरे पति के साथ दिल्ली चली गई। कुछ दिनों तक दिल्ली में रहने के बाद वापस अपने पति के साथ मुजफ्फरपुर आ गई और एक किराया का मकान लेकर साथ रहने लगी। इस बीच सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। कुछ दिनों के बाद महिला को दूसरे पति से एक बच्चा हुआ। लेकिन उक्त बच्चे का कुछ दिनो बाद स्वर्गवास हो गया।

उधर अब महिला के दूसरे पति के द्वारा महिला को मारपीट कर घर से बेदखल कर दिया गया है। जिसके बाद महिला थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। वहीं पूरे मामले को लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला ने बताया कि जब मेरा सारा गहना और पैसा दूसरे पति के द्वारा खर्च कर दिया गया तो अब वह मुझे घर से बेदखल कर दिया है। साथ ही मेरे साथ मारपीट करता है। वही दूसरे पति ने अब मुझे अपने जीवन से बेदखल करने का निर्णय लिया है।

मेरे दूसरे पति का कहना है कि अगर मैं उसके यहां पहुंची तो वह मुझे जान से मार देगा। इसीलिए आज न्याय की गुहार लगाने थाना पर पहुंची हूं। मैं चाहती हूं कि मैं अपने दूसरे पति के साथ रहूं।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट

Suggested News