बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

परिवार के खिलाफ जाकर जिसे जीवन साथी बनाया, उसी ने दूसरी अपने नाजायज संबधों के लिए पत्नी को फंदे पर लटका दिया

परिवार के खिलाफ जाकर जिसे जीवन साथी बनाया, उसी ने दूसरी अपने नाजायज संबधों के लिए पत्नी को फंदे पर लटका दिया

ALIGARH : वह भट्ठी पर काम करनेवाले युवक को दिल दे बैठी। जिसके बाद उसने परिवार के खिलाफ जाकर उससे शादी कर ली। जिसके बाद एक बेटी का जन्म हुआ। लेकिन जल्द ही प्यार के रिश्ते में दूरियां आने लगी। पति पत्नी के बीच खराब होते रिश्ते में इसी दौरान तीसरे की इंट्री हुई और फिर शुरू हो गया साजिश  का खेल। प्यार,शादी, और अवैध संबंधों से होते हुए हत्या तक। जिसकी भेंट वह युवती चढ़ी, जिसने प्रेम के लिए परिवार  को छोड़ दिया।

यह फिल्मी स्टोरी सी लगनेवाली कहानी अलीगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय काबा तुर्कमान गेट इलाके की है। जहां सोमवार को 26 साल की अंजली की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली। अंजली के परिवार का आरोप है कि प्रेमी से पति बने चेतन ने पूजा नाम की लड़की के लिए उसकी हत्या कर दी। 

योगेश कुमार पुत्र विशंभर दयाल ने बताया कि उसकी 26 वर्षीय मृतक बहन अंजलि का पड़ोस के ही रहने वाले युवक चेतन के साथ प्रेम संबंध होने के चलते करीब डेढ़ वर्ष पहले कोर्ट मैरिज करते हुए शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता था। आरोप है कि इस दौरान प्रेमी पति चेतन का मंडी इलाके की रहने वाली एक लड़की पूजा के साथ प्रेम संबंध हो गए। जिसके चलते पति अपनी प्रेमिका पत्नी अंजलि की आंखों के सामने पति खुलेआम दूसरी प्रेमिका लड़की पूजा के साथ अक्सर फोन पर बात करने लगा। 

यही वजह है कि पत्नी की आंखों के सामने पति द्वारा दूसरी लड़की से इश्क लड़ाने की बात का पत्नी द्वारा विरोध किया जाने लगा। आरोप है कि दूसरी लड़की के साथ फोन पर बात करने से मना करने के चलते उसका पति उसकी हत्या करके दूसरी लड़की पूजा के साथ शादी करने की धमकी देने लगा।यही वजह है कि दूसरी लड़की पूजा के साथ शादी रचाने की बात करने वाले पति चेतन के द्वारा दी गई धमकी के बाद अपनी पहली प्रेमिका पत्नी अंजलि की फांसी लगाकर हत्या कर दी

बेटी की मौत के बाद बदहवास मां गीता देवी ने बताया कि उसका दामाद चेतन उसकी नवविवाहित बेटी अंजलि की आंखों के सामने ही फोन पर पूजा से बात करता था। इस बात का जब उसकी बेटी विरोध करती तो उसका दामाद उसकी बेटी अंजलि से कहता था कि तू मर जाएगी तो मैं पूजा को अपनी पत्नी बनाकर शादी करके अपने घर ले आऊंगा? यही वजह है कि मंडी वाली लड़की पूजा से प्रेम संबंध रखने के चलते उसके दामाद चैतन ने बेटी अंजली को रास्ते से हटाते हुए उसकी हत्या कर दी।

क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार पांडे ने बताया कि एक महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर तहरीर दी जा रही है, तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, मृत्यु का रीजन क्या रहा है,बाकी चीजों को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है,जिसके चलते शेष अन्य अनावश्यक विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। अवैध संबंधों की बात जांच का विषय है, ऐसा अभी कुछ सामने नहीं आया है। वहीं पति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया है। उसको थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

REPORT - AJAY KUMAR

Suggested News