KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली के पास संचालित हो रहे होटल राहिल में सेक्स रैकेट की सूचना पर पहुंचे ग्रामीण। एक लड़का और एक लड़की को पकड़ किया हंगामा। दी पुलिस को सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक लड़का, एक लड़की और होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर लाई मोहनिया थाना लाकर पूछताछ कर बाद में छोड़ दिया।
नाम बदलकर चला रहे थे होटल
एक माह पूर्व यही होटल नाम बदलकर होटल आदित्य नाम से चल रहा था। जहां पर सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर मोहनिया पुलिस ने छापा मारकर 3 जोड़ी लड़के, लड़कियों को पकड़ते हुए होटल को बंद करा दिया था। वही होटल चला रहे दुर्गावती के पूर्व प्रखंड प्रमुख के ऊपर मोहनिया थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। यह होटल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे होने के कारण गलत कार्य करने वाले इसको अपना सेफ जोन समझते हैं और ग्रामीणों के अनुसार अक्सर यहां पर लड़के और लड़कियों की भीड़ देखी जाती है।
ग्रामीण बताते हैं कि ऐसा मामला यह पहली बार नहीं है बल्कि तीन चार बार हो गया। यहां पर लड़कियों को लाकर गलत काम कराया जाता है । जब हम लोग पकड़े तो कहने लगे कि खाना खाने के लिए आए थे, जो कि बिल्कुल गलत बात है। इसके पहले भी तीन-चार बार यह लोग पकड़ा जा चुके हैं। पुलिस का रेड भी पडा था, फिर भी यह मामला थमा नहीं।
आरोपी नाबालिक लड़के ने बताया कि हम अपने लड़की दोस्त के साथ यहां पर खाना खाने के लिए आए थे तभी लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। हम कुदरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस दौरान पुलिस ने भी लड़के के परिवार से फोन पर पूरी तस्दीक करवाई, जिसके बाद मामला साफ हुआ।
होटल के मैनेजर ने बताया लड़का लड़की होटल में खाना खाने के लिए आया था, तभी ग्रामीण होटल में घुसकर हंगामा करना लगे।मोहनिया थाना प्रभारी ललन कुमार ने फोन पर बताया सेक्स रैकेट की सूचना पर हम लोग पहुंचे थे । जांच किया गया तो पता चला लड़की और लड़के खाना खाने के लिए आए थे और कोई मामला नहीं है जांच कर छोड़ दिया गया है।