बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

2014 और 2019 से ज्यादा चौंकाने वाले होंगे 2024 के रिजल्ट, एनडीए गठबंधन में है नेता, नेतृत्व और नीति, विकास बनाम विनाश के बीच है लड़ाई...

2014 और 2019 से ज्यादा चौंकाने वाले होंगे 2024 के रिजल्ट, एनडीए गठबंधन में है नेता, नेतृत्व और नीति, विकास बनाम विनाश के बीच है लड़ाई...

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के लोग एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में लोजपा(रा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, विपक्ष के पास एकजुटता नहीं है इसलिए उनके वोटर्स मतदान के लिए बाहर नहीं निकल रहे हैं। साथ ही चिराग पासवान ने दावा किया है कि इस बार 2014, 2019 से भी चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आएंगे। 

चौंकाने वाले होंगे रिजल्ट

चिराग पासवान ने कहा कि, 2014, 2019 से भी ज्यादा चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आएंगे। चिराग पासवान ने कहा कि, एनडीए गठबंधन में नेता है, नेतृत्व है और नीति है, जो स्पष्ठ तौर पर दिखती है। महागठबंधन में कोई एकजुटता नहीं है, पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस के कोई बडे़ नेता नहीं आए, कांग्रेस के या वाम दल के उम्मीदावर क्यों आगे निकलेंगे। वहीं उन्होंने घटते वोटिंग प्रतिशत को लेकर कहा कि, वोटिंग प्रतिशत कम हो रही है क्योंकि, महागठबंधन के वोटर्स में उत्साह नहीं है, जो भी मतदाता निकल रहे हैं एनडीए गठबंधन के निकल रहे हैं।

विकास बनाम विनाश की लड़ाई

वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि, इस बार का चुनाव विकास बनाम विनाश की है। बिहार के मतदातों ने पूरा मन बना लिया है सब एनडीए के खेमे में वोट डाल रहे हैं। विपक्ष और तेजस्वी के पास कोई मुद्दा है क्या। उन्होंने कहा कि, तेजस्वी अपने पिता(लालू यादव) के 15 साल के उपलब्धियों को गिराने। उन्होंने कहा कि, लोग उनके शासन काल को यााद करना नहीं चाहते हैं। इस बार भी एनडीए की जीत तय है।    

पूरे देश में है एनडीए की लहर 

साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, अच्छा माहौल है 40 की 40 से सीट हम लोग बिहार में जीत रहे हैं। चारों तरफ एनडीए की लहर है। प्रधानमंत्री ने जो काम करके देश में बताया है जनता की सेवा की है, सभी वर्ग के लोग प्रधानमंत्री को देख रहे हैं। एनडीए का पूरी तरह से चकाचक है। वहीं रोहिणी आचार्य के नामांकन पर उन्होंने कहा कि, उनका राजद की पूरी राजनीति परिवार तक की रह गई है। लोग पहले कंफ्यूज हो रहे थे लेकिन आप लोग समझ गए कि इनको परिवार से बाहर कुछ दिखता नहीं है।

Suggested News