बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : एक ही दिन में 93 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, सभी के सभी मरकज से

बड़ी खबर : एक ही दिन में 93 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, सभी के सभी मरकज से

News4nation desk : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि अब ज्यादातर मामले मरकज से जुड़े सामने आ रहे है। 

बुधवार को कोरोना के 93 नए मामले की पुष्टि की गई है। सभी 93 मरीज मरकज से हैं, ये सभी क्वारंटीन में रखे गए मरकज से जुड़े लोग हैं। 

93 नये मामले के साथ दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 669 तक पहुंच गई है। ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एक ही दिन में 93 मामले आए हैं। इससे पहले पिछले शुक्रवार को एक दिन में 93 मामले आए थे, जो अब तक का एक दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस है।

 दिल्ली सरकार की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार अब दिल्ली में 214 मरीज ऐसे हैं, जिनमें वायरस की पुष्टि विदेश या उनसे संक्रमित हैं। जबकि 426 मरकज वाले हैं। वहीं, अब 29 पॉजिटिव ऐसे मरीज हैं, जिनमें यह पता लगाया जा रहा है कि संक्रमण कैसे पहुंचा। अभी अस्पतालों में 558 मरीज एडमिट हैं। जबकि अब तक 20 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है, वहीं इस वायरस की वजह से अब तक 9 की मौत हो चुकी है।

 

 सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक दिल्ली में कुल 9332 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 558 पॉजिटिव, 7897 निगेटिव हैं और 847 की रिपोर्ट पेंडिंग है। अभी 20 क्वरंटीन सेंटरों में कुल 2968 लोग क्वरंटीन में हैं

Suggested News