बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाइक की किस्त जमा नहीं करने पर डांट बेटे को नहीं हुआ बर्दाश्त, पिता को मार दी गोली

बाइक की किस्त जमा नहीं करने पर डांट बेटे को नहीं हुआ बर्दाश्त, पिता को मार दी गोली

BANKA :  बांका जिला में अमरपुर थाना क्षेत्र के अठमाहा गांव में शुक्रवार की देर रात घरेलू विवाद में एक कलियुगी पुत्र ने अपने पिता को गोली मार दी जो उनके दाहिने पैर में लगी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद घायल के बयान के आधार पर पुलिस में आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


घटना को लेकर  घायल संजय सिंह ने बताया कि उनके नाम से उनके पुत्र सचिन कुमार ने एक बाइक किस्त पर खरीदी थी। उनका पुत्र किस्त जमा करने में आनाकानी करता था। पिछले तीन चार दिनों से बाइक की किस्त जमा करने के लिए वह उस पर दबाव बना रहे थे। शुक्रवार की रात में उन्होंने किस्त जमा नहीं करने पर उसे डांटा। इससे आक्रोशित होकर उनके पुत्र ने देशी कट्टा से गोली चला दी जो उनके दाहिने पैर में लगी।

 घटना की सूचना पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही दरोगा बबली साह अस्पताल पहुँची सूचना मिलने पर एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉ अशोक साह ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल का फर्द बयान दर्ज कर लिया है।


Suggested News