हम के प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार सरकार के रवैया पर उठाया सवाल, कहा- सीएम जिद छोड़िए और भारत सरकार को भेजिए प्रस्ताव

PATNA: हम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर समाज के हर वर्ग के सम्मान के लिए कार्य करती है। चाहे वह मांझी समाज हो, चाहे वह ठाकुर समाज हो या चाहे वह सवर्ण समाज हो सभी के लिए पार्टी अपने स्तर से काम करती है। उन्होंने आगे बताया कि पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी का मानना है कि समाज में सिर्फ दो ही जातियां उपलब्ध है अमीर और गरीब। क्योंकि अमीर और गरीब एक ऐसा वर्ग है जो प्रत्येक जातियों में उपलब्ध होती है। 

प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने आगे कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए जीतन राम मांझी ने गरीब और अमीर के बीच की दूरियों को मिटाने का कार्य किया। उन्होंने हमेशा प्रयास किया वो उन प्रत्येक लोगों को आवाज दे सकें जो आज भी किन्हीं वजहों से समाज के मुख्यधारा से अलग रह गए हैं। जीतन राम मांझी विकास के साथ-साथ महापुरुषों के सम्मान का भी पूरा ध्यान रखते हैं। आज जब सत्ता में नहीं तब भी पर्वत पुरुष दशरथ मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबू को भारत रत्न दिलाने की मांग कर रहे हैं।

रजनीश कुमार ने बिहार सरकार के रवैए पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार इन महापुरुषों को सम्मान नहीं दिलाना चाहते हैं। बिहार सरकार अगर इन महापुरुषों को भारत रत्न दिलाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजती तो अब तक इनको सम्मान मिल गया होता।

Nsmch
NIHER

प्रदेश अध्यक्ष ने जीतन राम मांझी और संतोष कुमार सुमन को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इन महापुरुषों के सम्मान की लड़ाई लड़ेगा। एक बार फिर हमारी पार्टी बिहार सरकार से मांग करती है कि नीतीश कुमार अपनी जिद्द छोड़िए और इन महापुरुषों को सम्मान दिलाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजिए।