बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अंतरजातीय विवाह की महिला ने चुकाई कीमत, प्रेम विवाह के बाद पति ने कर दी हत्या, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

अंतरजातीय विवाह की महिला ने चुकाई कीमत, प्रेम विवाह के बाद पति ने कर दी हत्या, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

VAISHALI : कहते है कि प्यार अंधा होता है जो न धर्म देखता है ना जाति। तभी तो एक प्रेमी ने शादीशुदा अपनी प्रेमिका को पहले भगाया। उसके बाद कोर्ट में उसके साथ शादी कर ली। 4 मई को जाति पाति की दीवार को तोड़कर बेलसर ओपी क्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी राजेश सहनी ने गांव के ही बेचन पासवान की बेटी से कोर्ट में शादी कर ली। तबसे वह काजल को लेकर घर से अलग रह रहा था। इसी बीच काजल अपने पति के साथ अपने ससुराल पहुंची। जहां लड़के के घरवालो ने पहले तो काजल को अपनाने से इंकार कर दिया। 

बाद में ससुरालवालों ने उसे अपना तो लिया लेकिन जात पात की खाई को लड़का और उसका परिवार पाट नही सका। जिसके कारण काजल के पति ने अपने घरवलो के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इधर जब काजल अपने ससुराल लौटी थी तो उसके पिता उससे मिलने गए। लेकिन उसके पति और ससुराल वालों ने उनकी भी पिटाई कर दी। जिसके बाद पंचायती कर मामला सुलझा लिया गया। लेकिन किसी को कहां पता था कि काजल के पति और ससुराल वाले उसकी हत्या की साजिश रच रहे है। 

लड़की की हत्या की जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची तो अंदर की तस्वीर देख कर दंग रह गई। नवविवाहिता का शव घर मे पड़ा था और पति समेत ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस ने छापेमारी कर लड़की के ससुराल के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Suggested News