बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के कॉलेजों और विश्वविद्यालय के छुट्टियों में हुई कटौती, 2024 का कैलेंडर जारी, इतनी छुट्टियां हुई खत्म...

बिहार के कॉलेजों और विश्वविद्यालय के छुट्टियों में हुई कटौती, 2024 का कैलेंडर जारी, इतनी छुट्टियां हुई खत्म...

PATNA: बिहार के कॉलेजों की छुट्टी का कैलेंडर जारी हो गया। राजभवन सचिवालय से 2024 का कैलेंडर जारी किया गया है। कॉलेजों में पिछले साल से 3 छुट्टियां कम रहेंगी। 2023 में कॉलेजों में 92 दिनों की छुट्टी थी वहीं 2024 में 89 दिनों की छुट्टी होगी। दरअसल, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के आदेश पर राजभवन से विश्वविद्यालय और कॉलेजों में छुट्टियों के लिए साल 2024 का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। 

मालूम हो कि, 2024 के कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों में कटौती की गई है। कई महापुरुषों की जयंती पर रहने वाली छुट्टी रद्द कर दी गई है। 14 नवंबर बाल दिवस यानी जवाहरलाल नेहरू की जयंती और 3 दिसंबर को होने वाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर भी कॉलेज खुले रहेंगे। इसके अलावा 2024 में कर्पूरी ठाकुर, बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह और अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर भी कॉलेज खुले रहेंगे। 2023 में इन महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी दी गई थी।

वहीं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की छुट्टी 11 अक्टूबर को दी गई है, लेकिन यह छुट्टी 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी में शामिल है। जबकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की कुल छुट्टी 89 दिनों की होगी।

इनमें 77 दिनों की अतिरिक्त छुट्टी और 12 रविवार शामिल हैं। 77 अतिरिक्त छुट्टी में 30 दिन गर्मी की छुट्टी होगी। इसके बाद लंबी छुट्टी 10 दिनों की दीपावली और छठ के लिए 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक रहेगी। क्रिसमस के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आठ दिनों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा होली के लिए 24 से 27 मार्च और दुर्गा पूजा के लिए 10 से 13 अक्टूबर तक चार-चार दिनों की छुट्टी रहेगी। वहीं मुस्लिम के त्योहारों में ईद के लिए 11 और 12 अप्रैल जबकि मुहर्रम के लिए 17 और 18 जून को दो-दो दिनों की छुट्टी रहेगी।



Suggested News