बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, लोगों को सताने वाली है कड़ाके की धूप, जान लें ताजा अपडेट

बिहार के मौसम में होने वाला है बड़ा बदलाव, लोगों को सताने वाली है कड़ाके की धूप, जान लें ताजा अपडेट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में आज से मौसम में बड़ा बदवाल आने के आसार दिख रहे हैं। अब से आसमान साफ रहेगा और छुटपुट बारिश की संभावनाएं भी नहीं है। अब बिहारवासियों को गर्मी सताने वाली है। अब से आसमान साफ रहने के साथ कड़ाके की धूप निकलेगी साथ ही लोगों को गर्मी का एहसास होने वाला है। अब से रात के साथ दिन के भी तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। 

मौसम  विभाग की मानें तो आज से बिहार का अधिकतन तापमान 32°C के आस-पास दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल लोगों को दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।  बारिश के बाद मौजूदा मौसम स्थिति सामान्य है। गर्म कपड़े को अब लोगों ने छोड़ दिया है। राज्य के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। फिलहाल 4 मार्च को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.4°C खगड़िया में दर्ज किया गया। 

वहीं इस सीजन में गर्मी की पहली बारिश सबसे ज्यादा गोपालगंज में 25.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गया में 15.6 मिमी, बेगूसराय में 14.6 मिमी, पटना के बिहटा में 8.6 मिमी, राजधानी क्षेत्र में 2.4 मिमी, पश्चिमी पटना में 4 मिमी, पूर्वी पटना में 1 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ और अरवल की जमीन पर बारिश हुई।

लगभग दस जिलों में दिन का तापमान 30°C से अधिक रिकॉर्ड की गई। रात की बात करें तो सबसे कम तापमान मोतिहारी में 12.5°C दर्ज किया गया. वहीं सबसे अधिक 18.5°C रिकॉर्ड किया गया।

Suggested News