बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में महागठबंधन की रैली में हो गया भारी बवाल, एक दूसरे से भिड़े राजद- कांग्रेस के कार्यकर्ता, खूब चलीं कुर्सियां तो किसी के फूटे सिर

रांची में महागठबंधन की रैली में हो गया भारी बवाल, एक दूसरे से भिड़े राजद- कांग्रेस के कार्यकर्ता, खूब चलीं कुर्सियां तो किसी के फूटे सिर

PATNA: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनावी सभाओं का दौर जारी है। पक्ष विपक्ष अपने ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं। बिहार के कटिहार में अमित शाह ने रैली की तो वहीं पड़ोसी राज्य झारखंड में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की महारैली हो रही है। वहीं इस रैली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, रैली में विपक्षी दल पीएम मोदी और बीजेपी पर हमलावर थें इसी बीच दो राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वहीं इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

रैली में नेताओं के भाषण के बीच में ही कार्यकर्ता एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते और झगड़ते नजर आएं। दरअसल, रांची में इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान यह सामने आया। माना जा रहा है कि भले ही शीर्ष स्तर पर एक दूसरे के विरोधी रहे नेता मोदी विरोध में एकजुट हो गए हैं, लेकिन जमीन पर कार्यकर्ताओं में अभी भी काफी रोष है। इसके चलते ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया।  

बताया जा रहा है कि, रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच काफी मारपीट देखने को मिली। ये कार्यकर्ता एक दूसरे के ऊपर कुर्सी और लाठी से हमला करते नजर आ रहे हैं। इस घटना में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। वीडियो में एक शख्स के सिर से खून भी बहता नजर आ रहा है।

कार्यकर्ताओं के बीच इस टकराव की वजह पर सामने आया कि ये सभी टिकट वितरण और सीट शेयरिंग को लेकर खफा थे। नतीजा ये वे आपस में एक दूसरे पर ही हमला बोलने लगे।  बता दें कि चतरा सीट पर विवाद के चलते राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव देखने को मिला। इस सीट से चतरा सीट से केएन त्रिपाठी का विरोध कर रही थी। कांग्रेस से केएन त्रिपाठी को चतरा सीट के लिए नॉमिनेट किया गया था।

Suggested News