बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार एनडीए में भाजपा के हिस्से में आई यह लोकसभा सीटें, हो गया बड़ा ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

बिहार एनडीए में भाजपा के हिस्से में आई यह लोकसभा सीटें, हो गया बड़ा ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

NEW DELHI : लोकसभा चुनाव में बिहार एनडीए का स्वरुप कैसा होगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि किसके हिस्से में कौन सी  लोकसभा सीटें आएंगी। आज आखिरकार इस पर से पर्दा उठ गया है, बिहार के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार एनडीए के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा की। जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा पिछली बार की तरह इस बार भी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

हालांकि भाजपा ने कुछ सीटों में फेरबदल किया है। जिसमें शिवहर की सीट इस बार जदयू के कोटे में चली गई है। वहीं उसकी जगह इस बार भाजपा के हिस्से में नवादा लोकसभा सीट आई है। जहां इससे पहले रालोजपा का कब्जा था। लेकिन इस बार रालोजपा को गठबंधन में ही जगह नहीं दिया गया है। इसके अलावा पार्टी ने पिछले चुनाव की ज्यादातर सीटें अपने पास रखी है।

भाजपा –पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद,  मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलीपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम शामिल हैं।

Suggested News