बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर से फिर बरामद हुआ तीन एके-47 सहित भारी संख्या में अवैध हथियार, एक गिरफ्तार

मुंगेर से फिर बरामद हुआ तीन एके-47 सहित भारी संख्या में अवैध हथियार, एक गिरफ्तार

MUNGER : अवैध हथियारो के गढ़ के तौर पर विख्यात मुंगेर से एकबार फिर हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बरामद हथियार में तीन एके-47 शामिल है। जिसके बाद पुलिस सकते में है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हथियारों का बड़ा जखीरा लाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस को तीन एके-47 समते अन्य हथियार और कई हथियार बनाने के सामान मिले है। वहीं छापेमारी के दौरान एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार तस्कर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह का पता लगाने में जुटी है। 

बताते चलें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुंगेर से अवैध हथियारों की बरामदगी हुई है। इससे पहले भी कई बार जिले से अवैध हथियार बरामद किए जा चुके है।

Suggested News