PATNA : प्रदेश में बुधवार को सुबह की शुरुआत हत्या के दौर से शुरु हुई।
राज्य के अलग-अलग जिलों में अपराधियों ने हत्या और लूट की कई बड़ी वारदातों को
अंजाम दिया। बेखौफ अपराधियों ने जहां पूर्वी चंपारण में अपराधियों लूटपाट के दौरान
गर्भवती महिला को गोली मार दी। वहीं गया में बीती देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या
कर दी गई। जबकि बेगूसराय में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी। उधर, आरा में झारखंड के
नीरज सिंह हत्याकांड के एक आरोपित को पकड़ने गई पुलिस को भीड़ ने पीट डाला।
घटना के संबंध में
बताया गया है कि पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा से परिवार के साथ लौट रही एक गर्भवती
युवती को लुटेरों लूटपाट के दौरान गोली मार दी। घटना में गर्भ में पल रहा बच्चा
मारा गया। जबकि युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल
में भर्ती कराया गया है।
वहीं गया के वजीरगंज स्थित जमुआवां गांव में बीती देर रात एक युवक की
गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामदेव मांझी के रुप में हुई है। बताया
जा रहा है कि घात लगाए अपराधियों ने रामदेव को पीछे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर
ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने आरोपितों के घर को
घेरकर सभी को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ।
हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने पूरी रात सड़क जाम रखा।
बेगूसराय के सम्हार में बीती रात एक स्वर्ण व्यवसायी
बुद्ध महतो की गोली मार दी। घटना के समय व्यवसायी अपनी बहन के घर से लौट रहे थे।
उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।