बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में मिले बच्ची समेत तीन अज्ञात शव, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में मिले बच्ची समेत तीन अज्ञात शव, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर. जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में बागमती नदी के किनारे तीन अज्ञात शव मिला है। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाने को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पायी है।

दरअसल, घटना गायघाट थाना अंतर्गत केवटसा चौक कटरा मोड़ के पास की बतायी गयी है। यहां बागमती नदी के किनारे गड्ढे में एक महिला, बच्ची और एक किशोर का शव पानी मे तैरता हुआ मिला है। इसके बाद आसपास के इलाकों से शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों के बीच कई तरह की अफवाहें फैलने लगी, हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं की जा सकी है।

स्थानीय लोगों की माने तो शव काफी ज्यादा दुर्गंध दे रहा है। महिला और एक बच्ची का शव आपस में रसी से बंधा पानी में तैरता मिला, जबकि एक युवक का शव भी गड्ढे में पानी के ऊपर तैर रहा था। बताया जा रहा है कि शव पानी में रहने की वजह से फूल चुका है। आशंका जताई जा रही है कि शव नदी से बहता हुआ आया है।

वहीं सूचना के बाद गायघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रकिया में जुट गई। हालांकि अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Suggested News