बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश में वज्रपात का कहर : 25 लोगों की गई जान, दर्जनों गंभीर रुप से घायल

प्रदेश में वज्रपात का कहर : 25 लोगों की गई जान, दर्जनों गंभीर रुप से घायल

PATNA  : प्रदेश  के लिए बीता बुधवार हादसों का दिन रहा। एक ओर जहां सुबह की शुरुआत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क दुर्घटनाओं से हुई। वहीं आकाशीय बिजली ने भी जमकर कहर बरपाया। 

सीमांचल, कोशी उत्तर और दक्षिण बिहार में कई जगह गिरी आकाशीय बिजली ने 25 लोगों की जान ले ली। वहीं दर्जनों लोग झुलस गए। 

सीएम नीतीश कुमार ने वज्रपात से मरने वाले व्यक्तियों के प्रति गहरी शोक संवेदना जताई है। वहीं उन्होंने आश्रितों और उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान की घोषणा की है। 

इन जिलों में लोगों की गई जान

बेगूसराय में एक बच्‍ची समेत चार लोगों  मौत 

पूर्णिया मेंतीन लोगों की मौत। बच्‍ची समेत दो महिलाएं शामिल।

सहरसा मेंजिले के अलग-अलग सथानों में तीन की मौत।

नवादा मेंअधेड़ की मौत।

शिवहर में खेत जोतते 23 वर्षीय युवक की मौत 

भागलपुर मेंव्रजपात से पांच लोगों की मौत। 

मधुबनी में खेत में काम करने के दौरान व्रजपात से महिला की मौत। 

कटिहार में एक महिला की मौत और तीन लोग झुलसे। 

पूर्वी चंपारण में एक महिला की मौत।

दरभंगा मेंएक किशोरी समेत दो की मौत।

जमुई में दो लोगों की मौत वज्रपात से हुई।

खगडि़या में भी एक व्‍यक्ति की मौत हुई है।  

जबकि इन जिलों में दर्जन भर से अधिक लोग वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गए है। जिनका इलाज चल रहा है। 

Suggested News