बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब तक सिर्फ एक 'मोदी' से परेशान थी कांग्रेस, अब यह "छोटे मोदी" भी देश के सबसे पुराने पार्टी को कर रहा है तंग

अब तक सिर्फ एक 'मोदी' से परेशान थी कांग्रेस, अब यह "छोटे मोदी" भी देश के सबसे पुराने पार्टी को कर रहा है तंग

DESK : पांच राज्यों में सिर्फ पंजाब और गोवा ही ऐसा राज्य है, जहां कांग्रेस पूरी तरह से अपनी सरकार के वापसी के दावे कर सकती है। लेकिन जिस तरह से वहां अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को लोकप्रियता मिल रही है। जिसके बाद अब कांग्रेस ने केजरीवाल पर हमला तेज कर दिया है। देश की बागडोर संभाल रहे एक मोदी से परेशान कांग्रेस को अब केजरीवाल में भी मोदी की सूरत नजर आने लगी है। पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आप प्रमुख और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 'छोटा मोदी' कहकर उन पर तंज कसा है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गोवा में मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल BJP को कवर फायर देने आए हैं। आप सरकार कहां है? अरविंद केजरीवाल और कुछ नहीं बल्कि छोटा मोदी है। सुरजेवाला ने आगे कहा कि केजरीवाल का तौर-तरीका, संस्कृति, निरंकुशता, तानाशाही सबकुछ कहती है। 

ढोंग की राजनीति करते हैं केजरीवाल

केजरीवाल जिन लोगों- योगेंद्र यादव, कुमार विश्वास, प्रशांत भूषण की कसम खाते थे, वे अब उनके साथ क्यों नहीं हैं? क्या यह उनके ढोंगी होने का सुबूत नहीं है। सुरजेवाला ने BJP पर पंजाब में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की मदद करने का आरोप भी लगाया।

लोकपाल कहां है

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार और सबसे लंबे समय तक सीएम रहीं शीला दीक्षित को सत्ता से हटाने के लिए उन्होंने लोकपाल लाने का वादा किया था। सात साल से वह सीएम हैं, लेकिन लोकपाल कहां है? उन्होंने पारदर्शिता और ईमानदारी की शपथ ली थी, लेकिन वो कहां है?

सफेद टोपी वालों का रंग RSS वाला

मैं गोवावासियों को बताना चाहूंगा कि वो (केजरीवाल) धोखेबाज हैं और भाजपा की B टीम हैं। वे यहां केवल भाजपा के असिस्टेंट के तौर पर मौजूद हैं। सिर्फ कवर फायर देने के लिए। इसलिए हमें उन धोखेबाजों से सावधान रहने की जरूरत है, जो सफेद टोपी पहनते हैं, लेकिन अंदर से उनका रंग RSS वाला है। 

पंजाब में ED के छापों पर सोशल मीडिया पर लिखा

सुरजेवाला ने पंजाब में ED के छापों पर भी कई ट्वीट किए हैं। इनमें से एक में केजरीवाल को निशाना बनाते हुए लिखा- ये हमला CM चन्नी पर नहीं, पंजाब पर है, किसान आंदोलन का समर्थन करने की सजा है। ये हमला है ताकि छोटे मोदी-केजरीवाल की पार्टी की चोर दरवाजे से मदद की जा सके। केजरीवाल ने कृषि के काले कानून का नोटिफिकेशन किया था, अब अहसान वापस! चुनाव को भटकाने का भाजपाई प्रयोग, छह साल पुराने केस में CM चन्नी पर और 33 साल पुराने मामले में सिद्धू पर हमले किए जा रहे हैं, केजरीवाल का साथ निभा रहे हैं।

सुरजेवाला के लिए सपनों का भूत हूं मैं

सुरजेवाला के छोटा मोदी वाले बयान पर अरविंद केजरीवाल भी चुप नहीं रहे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें जो बोलना है बोलने दीजिए, मैं सुरजेवाला के सपनों में भूत की तरह आता हूं। 24 घंटे उनके दिमाग पर हावी रहता हूं। अगर कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए काम किया होता तो मुझ जैसे आदमी को राजनीति में नहीं आना पड़ता।

Suggested News