बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन में आना पड़ेगा, नहीं आनेवाले देशद्रोही हैं : अजीत शर्मा

भारत को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन में आना पड़ेगा, नहीं आनेवाले देशद्रोही हैं : अजीत शर्मा

BHAGALPUR : लोकसभा चुनाव में एनडीए को शिकस्त देने के लिए देश में 28 पार्टियों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। विशेष कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी पार्टियों को एकजुट किया है। कई दफा जदयू के नेता व मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताते रहे हैं। लेकिन अब इंडिया गठबंधन में शामिल कॉंग्रेस के विधायक ने बड़ा बयान दिया है। 

भागलपुर से कॉंग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा कि भाजपा और कॉंग्रेस ही देश में राष्ट्रीय पार्टी है। अगर एनडीए गठबंधन बना तो राहुल गाँधी ही उसके प्रधानमंत्री होंगे। हालांकि यहां अजित शर्मा की जुबान फिसल गई। उन्होंने इंडिया गठबंधन को एनडीए कहा। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की क्षेत्रीय पार्टी है। केवल बिहार में है ममता जी केवल बंगाल में है। सबसे बड़ी पार्टी कोई है तो वह कॉंग्रेस है। इसलिए इंडिया गठबंधन से प्रधानमंत्री उम्मीदवार कॉंग्रेस के राहुल गांधी होंगे। अगर वह इस पद से समझौता करेंगे। तभी कोई और बन सकता है। 

एआईडीएमके ने एनडीए का साथ छोड़ दिया। वहीं जदयू समेत कई बड़ी पार्टियां एनडीए से अब तक अलग हो चुकी है। इसपर बिहार में राजनीति तेज है। कॉंग्रेस विधायक अजित शर्मा ने एआईडीएमके के एनडीए गठबंधन से अलग होने पर कहा कि पार्टियां ही नहीं बल्कि पूरा देश की जनता भाजपा का साथ छोड़ने जा रही है। 

इस बीच विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए में अन्य पार्टियां कैसे है। मैं नहीं जानता। अगर देशहित में सोचते है हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सबको एकजुट कर अगर चलना है तो सबको इंडिया गठबंधन में आना पड़ेगा। अगर नहीं आते है तो वह देशद्रोही है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News