बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन : AK-47 रखने के मामले में मोकामा विधायक पर आज कोर्ट सुनाएगी फैसला

अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन : AK-47 रखने के मामले में मोकामा विधायक पर आज कोर्ट सुनाएगी फैसला

PATNA : लंबे समय से पटना के बेउर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। उनके खिलाफ घर में एके-47 रखने के मामले में आज विशेष कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा। इससे पहले कल मामले में अंतिम बहस पूरी हो गई गई। जिसके बाद जज त्रिलोकी दुबे ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला आज के लिए सुरक्षित रख लिया था। 

तीन साल बाद आएगा फैसला

विधायक के नदवा स्थित आवास पर पुलिस ने वर्ष 2019 में छापेमारी की थी और एके-47 राइफल, हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद होने का दावा किया था। बाढ़ की तात्‍कालीन एएसपी लि‍पि सिंह के नेतृत्‍व में 16 अगस्‍त को छापेमारी के दौरान पु‍लिस ने विधायक के पैतृक घर से आपत्‍त‍िजनक हथियार बरामद करने का दावा किया था। 

इस मामले में विधायक समेत दो लोगों के खिलाफ सुनवाई की गई थी। अभियोजन ने अपना आरोप साबित करने के लिए अदालत में 13 गवाह पेश किया था। बचाव पक्ष की ओर से 34 गवाहों का बयान कलमबंद करवाया गया है।

इससे पहले 2015 में अनंत सिंह के पटना स्‍थ‍ित सरकारी आवास से इंसास राइफल की मैगजीन और विदेशी बुलेटप्रूूूफ जैकेट बरामद किए जाने का मामला भी दर्ज किया जा चुका है। दोनों ही मामलों की सुनवाई अं‍त‍िम दौर में है।


हो सकती  है सजा

अब तक जिस तरह से मामले की सुनवाई हुई है उसके बाद माना जा रहा है कि अनंत सिंह को अवैध हथियार रखने के मामले में सजा हो सकती है। पुलिस ने उनके खिलाफ पुख्ता सबूत कोर्ट के सामने प्रस्तुत किए हैं।


Suggested News