बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज़ादी के अमृत महोत्सव पर कई जगहों पर निकला तिरंगा यात्रा, भागलपुर, कटिहार और छपरा में देशभक्ति के रंग में डूबे लोग

आज़ादी के अमृत महोत्सव पर कई जगहों पर निकला तिरंगा यात्रा, भागलपुर, कटिहार और छपरा में देशभक्ति के रंग में डूबे लोग

BHAGALPUR : आज़ादी के अमृत महोत्सव के मौके पर जिला स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाला गया। अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा आयोजन समिति भागलपुर के द्वारा राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा को लेकर देश की जनता के बीच देशभक्ति का जज्बा बढ़ाने एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भागलपुर में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आकर्षक एवं विशाल झांकी भी निकाली गयी। अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा के तहत झांकी में भारत माता, अंग जनपदीय धरोहर की लोक गाथा बिहुला विषहरी, छठ पर्व, अजगैबीनाथ धाम की कावड़ यात्रा, मंजूषा कला के अलावे कई स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियां के साथ-साथ कई आकर्षक झांकियां देखने को मिली।

वहीँ आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कटिहार में महाकाल सेना के द्वारा 170 मीटर का तिरंगा यात्रा निकाला गया। कटिहार हरिशंकर नायक से राजेंद्र स्टेडियम तक इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आम और खास लोगों ने भाग लिया। विशेष रुप से उपस्थित विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि वाकई देश की आन, बान और शान इस तिरंगा यात्रा में शामिल होना अपने आप में गौरव का क्षण है।

उधर छपरा नगर निगम परिषद से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल राम शोभायात्रा समिति और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 मीटर लंबा तिरंगा झंडा को लेकर काफी संख्या में लोगों ने उसे आसमान में लहराते हुए यात्रा को पूरा किया जो कि नगर निगम परिषद से शुरू होकर नगरपालिका चौक, कचहरी, स्टेशन, मोना चौक, गांधी चौक, कटहरी बाग, साहिबगंज थाना चौक और दरोगा राय चौक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। जिसमें लोगों को तिरंगे के आन बान शान को बनाए रखने का और अपने घरों पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के नारों के साथ एक संदेश देने का कार्य किया गया। 


आज हमारा देश आजादी के 75 साल पूर्ण करने जा रहा है। उसी के उपलक्ष में यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर या आयोजन किया गया। जिसमें भारत माता की जय के नारों के साथ लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगरपालिका चौक पर इस यात्रा का समापन किया गया।

भागलपुर से बालमुकुन्द, कटिहार से श्याम और छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट

Suggested News