बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : बगहा में गन्ना से ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, पांच लोगों की मौत

Big Breaking : बगहा में गन्ना से ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, पांच लोगों की मौत

बगहा. जिले में बड़ा हादसा हुआ है। इसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के चौतरवा धनहा मुख्य मार्ग के पतिलार के समीप गन्ना लदे ट्रक पलटने से 5 लोगों की मौके पर दबकर मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

बताया जा रहा है कि गन्ना से ओवरलोड ट्रक बगहा तिरुपति शुगर मिल पर गन्ना लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्त में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें पांच की मौत हो गयी। सभी लोग श्राद्ध कर्म में से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची बगहा पुलिस और चौतरवा थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। 

वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शव और घायल को लेकर पतिलार स्थित पीएससी पहुंचे। यहां हॉस्पिटल में डॉक्टर नदारद मिले। इससे आक्रोशित लोग डॉक्टरों के विरुद्ध जमकर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Suggested News