बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाल सुधार गृह से बच्चों के फरार होने का नहीं थम रहा सिलसिला, पटना, पूर्णिया के बाद बक्सर से फरार हुए दो बच्चे

बाल सुधार गृह से बच्चों के फरार होने का नहीं थम रहा सिलसिला, पटना, पूर्णिया के बाद बक्सर से फरार हुए दो बच्चे

BUXER : प्रदेश में बाल सुधार गृह से बच्चों के फरार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के बाद बीती रात बक्सर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल सुधार गृह से दो बच्चे फरार होने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बच्चों को पकड़ लिया और सुधार गृह को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बाल सुधार गृह के कर्मचारी पहुंच उन्हें अपने कब्जे में लिया। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात बाल सुधार गृह के दो बच्चे अपनी जान की परवाह किए बिना 20 फिट ऊंची छत से छलांग कर भागने की कोशिश कर रहे थे। छत से छलांग लगाने के दौरान आसपास के कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनो बच्चों को उठाया और बाल सुधार गृह को इसकी सूचना दी। भागने का प्रयास कर रहे बच्चों में 8 वर्षीय संजय कुमार और 7 वर्षीय इरफान आलम शामिल है। बताया जा रहा है छत से छलांग लगाने के दौरान दोनों को गंभीर चोटे आई है।  

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची सीडीपीओ

बच्चों के फरार होने की सूचना मिलते ही बाल सुधार गृह के कर्मचारियों और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीडीपीओ और अधिकारी बाल सुधार गृह पहुंचे, जहां इनलोगों ने पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली। 

बच्चों ने सुधार गृह के कर्मचारियों पर लगाया मारपीट का आरोप

पकड़े गये दोनों बच्चों ने बाल सुधार गृह के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। बच्चों का कहना है कि बाल गृह के अंदर उनके साथ मारपीट की जाती है। बच्चों का कहना है कि उन्हें ठीक से खाना नहीं दिया जाता है। बोलने पर बुरी तरह से पीटा जाता है। वहीं किसी बाहरी के सामने कुछ भी बोलने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी जाती है। 

सुधार गृह के कर्मचारियों ने आरोप को बताया निराधार

इधर बाल सुधार गृह के कर्मचारियों का कहना है कि बच्चों के साथ किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की जाती है। बच्चे काफी बदमाश है। वे किसी की कोई बात नहीं सुनते है। 

इस पूरे प्रकरण पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि बच्चों ने उनके साथ मारपीट किए जाने की शिकायत की है। पूरे मामले की जांच की जायेगी। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

बक्सर से संजय की रिपोर्ट

Suggested News