बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बगहा में कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख हुई दो नए किस्म के धान की रोपनी, स्वाद, सुगंध और सेहत से है भरपूर

बगहा में कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख हुई दो नए किस्म के धान की रोपनी, स्वाद, सुगंध और सेहत से है भरपूर

BETTIAH : बरसात का मौसम आने के साथ ही बिहार सहित अन्य राज्यों में भी धान की रोपनी होने लगी है। बगहा पुलिस जिला के हरपुर गाँव में अपने स्वाद, सुगंध और सेहत के खजाने जैसी धान समेत अन्य फसलों की खेती के लिए मशहूर किसान विजय गिरी के यहाँ इस बार नए किस्म के दो धानों की रोपनी वैज्ञानिक तरीके से की जा रही है।

इसमें कृष्ण कुमुद धान और इंद्रायणी धान की पहली बार खेती की जा रही है। इनके तैयार बिचड़ों को आज कृषि विज्ञान केंद्र नरकटियागंज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर पी सिंह और डॉ अभिक पात्रा के देखरेख में रोपनी की गई। इन धानों के बारे में वरिष्ठ वैज्ञानिक आरपी सिह ने बताया कि कृष्ण कुमुद धान के चावल में अखरोट की महक समाहित है। पकने पर ये काले रंग की दिखती है।

कहा की ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने से इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। साथ ही इंद्रायणी धान को मशहूर धान अंबे मोहर से विकसित रूप दिया गया है। जिसमे उपज देने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक पाया जाता है। इस चावल की खिचड़ी, खीर में पसंद किया जाता है। इसके साथ ही इसका पतला और लंबा आकार बिरयानी में भी काफी पसंद आता है। इसके साथ ही इन दोनों चावल में सुगर की कम मात्रा है और पचने में सुपाच्य होता है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News