बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में संदिग्ध परिस्थिति में दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, परिजनों ने जहरीली शराब पीने की जताई आशंका

सिवान में संदिग्ध परिस्थिति में दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, परिजनों ने जहरीली शराब पीने की जताई आशंका

SIWAN : बिहार के सिवान जिले में संदिग्ध परिस्थिति में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग बीमार पड़ गए हैं। पूरा मामला जिले की सरावे पंचायत से जुड़ा है। परिजनों का कहना है कि दोनों मौत जहरीली शराब पीने की वजह से हुई है। इधर एसडीओ ने मामले की जांच की बात कही है। सिवान जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के सरावे गांव में सोमवार की सुबह मातम सा नजारा दिखा। मृतकों में 35 वर्षीय कंचन राम और 55 वर्षीय शिवनाथ बांसफोड़ शामिल हैं। 

आपको बताते चले कि सिवान में शराब की तस्करी जोरो पर हैं। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी शराब माफियोओ में तनिक भी भय नही हैं। अब देखना होगा की इस मामले में पुलिस द्वारा किस तरह की कार्रवाई की जाती हैं। उधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

बताते चलें की होली से लेकर अभीतक बिहार के कई जिलों में दर्जनों लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो चुकी है। खासकर भागलपुर के साहेबपुर थाना क्षेत्र में कल से आजतक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वही नवगछिया में भी चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News