बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में बाइक सवार दंपती को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, पति की मौके पर ही मौत, पत्नी गंभीर घायल

नवादा में बाइक सवार दंपती को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, पति की मौके पर ही मौत, पत्नी गंभीर घायल

नवादा. जिले में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। इसमें घटनास्थल पर ही पति की मौत हो गयी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। इसके बाद घायल को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि बाइक से प्रेम कुमार अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान मस्तान गंज गांव के निकट ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से दंपती की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही प्रेम कुमार की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल को डायल 112 की टीम के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं इस घटना से घटना पटना रांची रोड एनएच-31 पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेजकर जाम को हटाने में जुट गयी। घायल महिला एक शिक्षिका बतायी जा रही है। मृतक की पहचान न्यू एरिया निवासी प्रेम कुमार एवं जख्मी पत्नी का नाम स्प्रिया सिन्हा बताया गया है। परिजन ने बताया है कि प्रेम कुमार प्रतिदिन की तरह अपनी पत्नी को छोड़ने प्राथमिक विद्यालय सुघड़ी जा रहे थे, तभी मस्तानगंज गांव के समीप रजौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी हेलमेट लगाए हुए थे।

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक

घटना की सूचना पर हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह काफी दु:खद घटना है। उसके बाद उन्होंने मृतक की घायल पत्नी की भी हालचाल जानी। उन्होंने कहा कि दोनों पति-पत्नी हेलमेट पहने हुए थे, फिर भी पति की घटनास्थल पर मौत हो गई। जिस तरह से यह घटना घटी है। निश्चित तौर पर ट्रक ड्राइवर नशे में होगा। उन्होंने जिला प्रशासन को मामले की जांच कर दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Suggested News