बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बक्सर में आयोजित सनातन समागम में भड़के केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, मंच संचालक से छीन ली माइक, जानिए क्या है पूरा मामला

बक्सर में आयोजित सनातन समागम में भड़के केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, मंच संचालक से छीन ली माइक, जानिए क्या है पूरा मामला

BUXAR : बक्सर जिले के अहिरौली में आयोजित सनातन समागम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का गुस्सा फूट पड़ा। केन्द्रीय मंत्री बक्सर से भाजपा के सांसद हैं। दरअसल संतों की ओर से किए जा रहे प्रज्ञा प्रवाह का सञ्चालन जियर स्वामी महाराज कर रहे थे। 


इस दौरान उन्होंने वक्ताओं की संख्या अधिक होने की वजह से सभी को दो-दो मिनट मंच पर बोलने का समय दिया था। जैसे ही केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की बारी आई। वे माइक पर आये। कुछ देर बोले भी। लेकिन बाद में उन्हें किसी ने बताया की माइक से उनकी आवाज नहीं आ रही है। फिर क्या था, अश्विनी चौबे का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। 

उन्होंने मंच संचालक को जमकर डांटना शुरू कर दिया। यहाँ तक उसे धक्का दे दिया। जब उन्हें दूसरा माइक उपलब्ध कराया गया तो उन्होंने पहले वाले माइक को मोड़ दिया। विडियो शनिवार का बताया जा रहा है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है।  

Suggested News