केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा बिहार को गजवा- ए- हिन्द बनाना चाहते हैं

PURNEA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पूर्णिया पहुंचे। जहाँ उन्होंने बिहार में जदयू और राजद की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की सरकार भारत और बिहार को गजवा ए हिंद बनाने में लगी है। लेकिन जब तक भारतीय जनता पार्टी में गिरिराज सिंह जैसा कार्यकर्त्ता है। उनकी इस मंशा को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान बनाने की मंशा रखने वाले लोगों को कभी कामयाब नही होने देंगे। बिहार में भाजपा की सरकार आई तो सारे मजहबी कानून को हटाया जाएगा और सबके लिए एक कानून ही होगा और वह हिंदुस्तान का कानून होगा। आज़ादी के बाद भी हिन्दुओं ने संविधान में समाहित कर दिया।
गिरिराज सिंह ने कहा की बिहार में पीएफआई के लोग पकड़े गए। कहा की अगले कुछ सालों में भारत मुस्लिम राष्ट्र होगा और ये लोग सांप्रदायिक सौहार्द्र बना रहे थे की बिगाड़ रहे थे।
उन्होंने कहा की 2013 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे। इस समय गाँधी मैदान में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को मारने की साजिश की गयी थी। सीरियल ब्लास्ट किया गया। इसमें कौन था? एक ख़ास संप्रदाय के लोग थे।
पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट