बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध रूप से स्नातक परीक्षा फॉर्म भराए जाने पर विवि प्रशासन ने दिखाई सख्ती, जांच टीम का किया गठन

अवैध रूप से स्नातक परीक्षा फॉर्म भराए जाने पर विवि प्रशासन ने दिखाई सख्ती, जांच टीम का किया गठन

GAYA : मगध विश्वविद्यालय ने संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा अवैध रूप से स्नातक स्तर पर परीक्षा फॉर्म भरवाए जाने  के मामले को लेकर एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में सात सदस्य होंगे। कुलपति प्रो राजेंद्र प्रसाद के आदेश पर गठित इस समिति के अध्यक्ष डॉ ब्रजेश रॉय होंगे। 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ पी.के. वर्मा ने इसके लिए कार्यालय आदेश 2 नवंबर को जारी कर दिया है। गौरतलब है की इस मामले की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति ने गहन जांच का आदेश  दिया है। 

उन्होंने कहा की दोषी व्यक्तियों  को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जायेगा एवं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। विवि प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से फॉर्म भरानेवाले महाविद्यालयों के बीच हड़कंप मचा है।

गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News