बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS: सपा नेता अजय मौर्या बबलू ने किसानों के साथ मनाई दिवाली, अन्नदाता के सम्मान में जलाया किसान स्मृति दीप

UP NEWS: सपा नेता अजय मौर्या बबलू ने किसानों के साथ मनाई दिवाली, अन्नदाता के सम्मान में जलाया किसान स्मृति दीप

UP DESK: समाजवादी पार्टी ने इस साल किसानों के बीच जाकर त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निर्देश दिया था कि जो भी उनके पार्टी के नेता है और उनके सहयोगी दल हैं, वहीं इस बार दीपावली ‘किसान स्मृति दिवस’ के रुप में मनाया जाए।

इसी निर्देश का पालन करते हुए सपा नेता अजय मौर्य बबलू लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होनें वहां लखीमपुर में मारे गए किसानों की याद में दीपक जलाया। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार किसान को लेकर सरकार के खिलाफ हमला बोलते नजर आ रही है। आपको बता दें जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। वहीं इस बार समाजवादी पार्टी किसानों के साथ दीपावली मनाने का काम कर रही है।

इसके साथ ही अजय मौर्य बबलू ने आमजनों से भी अपील की कि लखीमपुर के किसानों की शहादत के एक महीने पूरे होने की नम याद में ’किसान स्मृति दीप’ जलाएं और अन्नदाता का सम्मान करें।

Suggested News