बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीसरी बार आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेन्द्र कुशवाहा, समर्थको के प्रति जताया आभार

तीसरी बार आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने उपेन्द्र कुशवाहा, समर्थको के प्रति जताया आभार

PATAN : उपेन्द्र कुशवाहा लगातार तीसरी बार आरएलएसपी के निर्विरोध रुप से रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रसन्ना जाहिर करते हुए अपने समर्थकों के प्रति आभार जताया है। 

कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है....मुझे @RLSPIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप फिर से जिम्मवारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सभी समर्पित साथियों को हार्दिक धन्यवाद।

बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री  उपेंद्र कुशवाहा का तीसरी बार रालोसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पहले से ही तय था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक मात्र उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद रविवार को दिल्ली में हुए चुनाव के दौरान उन्हें निर्विरोध रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News