बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बरौनी में अगस्त तक शुरू होगा यूरिया खाद कारखाना, सुशील मोदी के सवाल पर राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

बरौनी में अगस्त तक शुरू होगा यूरिया खाद कारखाना, सुशील मोदी के सवाल पर राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

पटना. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने बताया कि बिहार के बरौनी में स्थापित हो रहे यूरिया खाद कारखाने की कुल लागत 8388 करोड़ रुपये हैं, जिसमें से 75 प्रतिशत व्यय हो चुका है और अगस्त 2022 तक कारखाना प्रारंभ होने की संभावना है।

वहीं एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि पूरे देश में नैनो यूरिया के 6 राज्यों में 8 स्थानों पर फैक्ट्री स्थापित किए जा रहे हैं। यहां 48 करोड़ बोतल (500 मिलीलीटर) प्रतिवर्ष उत्पादन होगा। बिहार के बारे में पूछे जाने पर बताया कि वर्तमान में बिहार में नैनो यूरिया प्लांट लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

एक प्रश्न के उत्तर में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बताया कि बिहार में प्रधानमंत्री जनधन योजना अंतर्गत कुल 5 करोड़ 18 लाख खाते खोले गए हैं, जिसमें 18 हजार करोड़ रुपए जमा है। पूर्वी चंपारण, पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण में से प्रत्येक जिले में 22 लाख से ज्यादा खाते खोले गए हैं।

पूर्वी चंपारण में सर्वाधिक 24 लाख  44 हजार तथा शेखपुरा जिले में सबसे कम 2 लाख 99 हजार खाते खुले हैं। पटना जिले में सर्वाधिक 982 करोड़ रुपये जमा हैं। वहीं गया जिला 911 करोड़, मुजफ्फरपुर 817.79 करोड़, सारण में 863 करोड़ एवं पूर्वी चंपारण में 697.05 जमा है।

Suggested News