बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उर्मिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा, जानें वजह

उर्मिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा, जानें वजह

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ज्वाइन कर उत्तरी मुंबई सीट से चुनाव लड़ने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उर्मिला ने पार्टी में की जा रही अंदरूनी गुटबाज़ी को वजह बता कर इस्तीफ़ा दिया। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति और समाज में बड़ा लक्ष्य ज़रूर पाने की इच्छा रखती हूँ। लेकिन मुंबई कांग्रेसमें चल रही अंदरूनी राजनीति के कारणऐसा कर पाना असंभव है।

उर्मिला मातोंडकर ने एक बयान जारी कर कहा कि  मैंने मुंबई कांग्रेस के प्रमुख मिलिंद देवड़ा को पत्र लिख कर इस्तीफ़ा दिया। यह एक गोपनीय बात होती है, लेकिन मेरे पत्र को लीक कर मेरे साथ विश्वासघात किया गया।उर्मिला ने आगे नाराज़गी जताते हुए कहा कि पार्टीके किसी भी सदस्य ने मेरे बार-बार विरोध के बावजूद भी किसी ने माफ़ी नहीं मांगी। दरअसल, उर्मिला ने पत्र में उन लोगों का भी ज़िक्र किया जिन्होंने मुंबई उत्तर में घटिया प्रदर्शन किया था। मातोंडकर का कहना है कि उन लोगों के खिलाफ बजाय उनके कृत्यों के लिए कोई कार्रवाई करने के उन्हें नए पदों से नवाज़ा गया।

उन्होंने कहा है कि मुंबई कांग्रेस बड़े लक्ष्यों पर ध्यान देने की जगह उनका इस्तेमाल कर राजनीति कर रही है। उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं। उर्मिला को भाजपा  के गोपाल शेट्टी ने 4.6 लाख वोटों ने हराया था।

उर्मिला ने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि मुंबई कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी पार्टी के विकास के लिए संगठन में परिवर्तन लाने में असमर्थ हैं। जिस कारण मैं इस्तीफ़ा देने पर मजबूर हो गई।

Suggested News