बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली पुलिस ने महिला से हुई लूट मामले का किया खुलासा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेवरात के साथ हथियार बरामद

वैशाली पुलिस ने महिला से हुई लूट मामले का किया खुलासा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जेवरात के साथ हथियार बरामद

VAISHALI: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं पुलिस लगातार इन अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में वैशाली पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, हाजीपुर में वैशाली पुलिस ने पांच लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पिछले दिनों अपराधियों के द्वारा मोटरसाइकिल सवार बेटी और मां के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसको लेकर सराय थाने में FIR भी दर्ज कराई गई थी। सराय थाना क्षेत्र के पारु मलाही गांव के समीप या घटना घटी थी।

जानकारी अनुसार शाम 7:30 बजे अपराधियों ने महिला से मंगलसूत्र कान का टॉप्स छीन कर मौके से गोली फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने 5 अपराधी को हथियार गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी सुमित, रोशन ,पंकज, अरुण मनीष है। वैशाली एसपी ने इस मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गए मंगलसूत्र एवं कान का टॉप्स भी बरामद किया है। साथ  ही खोखा भी पुलिस ने अपराधियों के पास से बरामद किया है। पुलिस अपराधियों से पूछताछ के बाद जेल भेज देगी। फिलहाल पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Suggested News