वाल्मिकी नगर खूबसूरत पर्यटन स्थल, यहां हो एयरपोर्ट का निर्माण, संसद में उठी मांग

BAGHA : भारत नेपाल सीमा पर स्थित बाल्मीकि नगर एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ-साथ बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व भी है, यहां देश के अन्य राज्यों से पर्यटक जंगल सफारी तथा अन्य दर्शनीय स्थानों का भ्रमण करने के लिए आते है। पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए बाल्मीकि नगर लोकसभा से सांसद सुनील कुमार ने सदन में शून्यकाल के क्रम में सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए बाल्मीकि नगर हवाई अड्डा का पुनरुद्धार कर हवाई यातायात बहाल करने का मांग किया है। 

ज्ञात हो कि वाल्मीकिनगर भारत नेपाल सीमा पर स्थित है यह नदी पहाड़ जंगल के प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत है। वाल्मीकिनगर को बिहार कश्मीर भी कहा जाता है। वाल्मीकिनगर यूपी से भी सटा हुआ है। यह रामायण सर्किट का एक महत्वपूर्ण स्थान भी है जो निर्वसन के दौरान श्रीराम की भर्या माता सीता की सरण स्थली भी है ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्रीराम के दो पुत्र लव और कुश की जन्म स्थली भी यही है। महर्षि वाल्मीकि की तपस्थली रही यह धरती आज भी आध्यत्म की अमिट निशानी के रूप में स्थित है। 

ऐसी मान्यता है कि अश्वमेध का घोड़ा यहीं रोककर राम की पूरी सेना को पराजित करने का इतिहास भी इसी धरती पर रचा गया था अंत मे खुद श्रीराम यहां आए और सीता माता से वापस अयोध्या लौटने का प्रस्ताव रखे इस प्रस्ताव के बाद माता सीता ने अपनी धरती माता को पुकारा और यही माता सीता पतालस्त भी हुई। इतनी सारी महत्वपूर्ण कालखंड को खुद में समाहित करने वाले इस पर्यटन स्थल का मान बढ़ाने और युवाओं को रोजगार सृजन के लिए इस हवाई अड्डा को चालू करने की मांग यहां की जनता वर्षो से करती आ रही है इसके पहले भी सदन में इस हवाई अड्डा के विकास की बात हुई है।

Nsmch
NIHER

 भारत नेपाल सीमा पर स्थित होने के चलते इस हवाई अड्डा का सामरिक महत्व भी है इतनी सारी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस प्रस्ताव पर गम्भीरता पर्वक विचार करना चाहिए।