बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में दाह संस्कार से लौट रहे ससुर-दामाद को वाहन ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

खगड़िया में दाह संस्कार से लौट रहे ससुर-दामाद को वाहन ने कुचला, मौत से मचा कोहराम

खगड़िया. जिले के चौथम थाना इलाके के ठेरवा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार महिंद्रा थार नाम की एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को दो रिश्तेदार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार चचेरे ससुर और दामाद की मौत हो गई है। मृतक निरंजन सिंह राजेंद्र सिंह के चचेरे दामाद थे।

मिली जानकारी के अनुसार घटना तब हुई जब मृतक निरंजन सिंह अपने दिवंगत पिता का दाह संस्कार करके अपने गांव भेरवा लौट रहे थे। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने दोनों को रौंद दिया। जख्मी हालत में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में जख्मी निरंजन सिंह और राजेंद्र सिंह दम तोड़ दिये। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक निरंजन सिंह राजेंद्र सिंह के चचेरे दामाद थे।

Suggested News