बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गया में पितरों के मोक्ष के लिए किया तर्पण, अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ किया जनसंवाद

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गया में पितरों के मोक्ष के लिए किया तर्पण, अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ किया जनसंवाद

NALANDA : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को बिहार की अपनी पहली यात्रा पर राजगीर के नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां विश्वविद्यालय के कुलपति अभय कुमार सिंह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अंगवस्त्र और मेमेंटो देकर सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ नवनिर्मित नालंदा विश्वविद्यालय के भ्रमण पर नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां वह छात्रों और प्राध्यापकों के साथ संवाद किया। 

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार के अलावे देश विदेश के कई छात्र छात्राएं शामिल हुई। इस दौरान वे पहली बार नालंदा यूनिवर्सिटी आकर काफी प्रसन्न दिखे। उन्होंने राजगीर की वादियों के बारे में भी चर्चा की। छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा को लेकर कई टिप्स भी दिए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक गुरु के रूप में छात्र छात्राओं के द्वारा पूछे गए सवाल पर सरलतापूर्वक जवाब दिया। 

वही उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संवैधानिक संस्था पर किये जाने वाले टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जाहिर की। नालंदा के अंतर्राष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करने का आचरण हमारी सांस्कृतिक धरोहर के विपरित है। ऐसा जो भी कर रहें है चाहे जाने व अनजाने देश का बहुत बड़ा अहित कर रहें है। हमारा संकल्प है कि हम मर्यादित आचरण का पालन करें। जो व्यक्ति जितने बड़े पद पर हो उसका आचरण उतना हीं मर्यादित होना चाहिये। कोई भी अमर्यादित टिप्पणी करना अच्छी बात नहीं है।

इसके पहले भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने गया में पितृपक्ष महासंगम में अपने पूर्वजों के मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान एवं तर्पण किया। उसके बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उनकी पत्नी साथ थी। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गया एयरपोर्ट से उन्हें सीधा विष्णुपद मंदिर कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया, जिस रास्ते से उपराष्ट्रपति का काफिला गुजरा। उन सभी रास्तों में सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था की गई थी एवं सभी रूटों को बंद किया गया था।

नालंदा से राज और गया से मनोज की रिपोर्ट 

Suggested News