बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के सिविल सर्जन पर भड़के विजय सिन्हा..लगा दी जमकर क्लास,कहा सरकार आती जाती है समझे..

तेजस्वी के सिविल सर्जन पर भड़के विजय सिन्हा..लगा दी जमकर क्लास,कहा सरकार आती जाती है समझे..

SIWAN : सीवान में जहरीली शराब से मारे गए लोगों के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे बिहार विस के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के पहुंचने से पहले ही पीड़ित मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष अस्पताल प्रबंधन पर भड़क उठे। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार भट्ट को खूब हड़काया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर साहब बिना किसी दबाव में आए ईमानदारी से काम कीजिए सरकार तो आती जाती रहती है। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ मुकदमा चलाने की बात कही.

दरअसल, सीवान सदर अस्पताल में मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही शराब से पीड़ित तीनों मरीजों की छुट्टी कर दी गई। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर डॉक्टर को जमकर फटकार लगा दी।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर जमकर बोला। कहा कि उन्हें जब जानकारी हुई कि मैं यहां पहुंच रहा हूं तो अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया कि जो मरीज कल डिस्चार्ज हुआ था उसे अस्पताल में रोक करके रखा गया था।

वहीं सिविल सर्जन से भी कड़े तेवर में सवाल जवाब कर दिया और उनके काम करने के तरीके पर सवाल उठा दिए। अस्पताल कैंपस में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर बरसे, उन्होंने निशाना साधते हुए कहा की इस सरकार के ऊपर मुकदमा होना चाहिए।

बता दे कि सीवान में अब तक जहरीली शराब के सेवन से 12 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। वहीं कई लोगों का इलाज किया जा रहा है।

Suggested News