बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विजय सिन्हा बोले- 'धृतराष्ट्र' बन गये नीतीश, प्रशासनिक अराजकता से बिहार की व्यवस्था चरमरा गयी'

विजय सिन्हा बोले- 'धृतराष्ट्र' बन गये नीतीश, प्रशासनिक अराजकता से बिहार की व्यवस्था चरमरा गयी'

नवादा. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज नवादा के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित तमाम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि इनकी अवसरवादी राजनीत के कारण विधायिका कमजोर हुआ है और प्रशासनिक अराजकता के कारण बिहार की व्यवस्था चरमरा गई है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जनसंघर्ष से उपजे हुए नेता नहीं है और वे एक परिवार के द्वारा पोषित नेता है। तेजस्वी यादव सोने का चम्मच लेकर जन्म लिये हैं, उनसे बिहार की जनता अपेक्षा नहीं रखती है। बिहार की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना था लालू यादव को, लेकिन वे फेल हुए तो उनके विकल्प के रूप में नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने नेता माना। उन्होंने कहा कि बिहार आज फिर से अराजकता आ गयी है। 

नवादा में भाजपा नेता विजय सिन्हा ने बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अपराधी व भ्रष्टाचार की सीमा चरम पर है। अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। आज बिहार में क्या कुछ हो रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा भाजपा जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना के साथ अंबा गांव भी गये। यहां सामूहिक आत्महत्या कांड से पीड़ित परिजन से मुलाकात करेंगे।

Suggested News