बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में विकासशील स्वराज पार्टी ने अधिकार रैली का किया आयोजन, नीतीश सरकार पर निषाद समाज ठगने का लगाया आरोप

सीतामढ़ी में विकासशील स्वराज पार्टी ने अधिकार रैली का किया आयोजन, नीतीश सरकार पर निषाद समाज ठगने का लगाया आरोप

PATNA : विकासशील स्वराज पार्टी के द्वारा अतिपिछड़ा मछुआरा समाज के हक और अधिकार के लिए आज रुन्नी सैदपुर के मोरसंड हाई स्कूल में अधिकार रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी के इलाके से लोग पहुंचे। अधिकार रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने किया। रैली को सम्बोधित करते हुए मुकेश निषाद ने कहा कि वर्तमान में अतिपिछड़ा मछुआरा समाज को राजनीति में समुचित भागीदारी नहीं मिल पा रही है। मुझे तो मछुआरों के आजादी की लड़ाई लड़नी है। कुछ नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए अतिपिछड़ा मछुआरा समाज के साथ गद्दारी कर रहे हैं। वे लोग मल्लाह के नाम पर अपनी दुकानदारी कर रहे हैं। हमसब को एकजुट होकर अतिपछडा समाज को राजनीतिक व आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। मुकेश निषाद ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी की सरकार ने अतिपिछड़ों के साथ राजनीतिक रूप से धोखा दिया है। इस बार  निषाद समाज एकजुट है। आगामी चुनाव में अतिपिछड़ा मछुआरा समाज एकजुट होकर वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकेंगा। 

कार्यक्रम में शामिल मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद ने कहा कि हम सब राजनीति में सेवा के भाव से आए हैं। मछुआरा समाज को एक नेता ने बेचने का प्रयास किया है। मुकेश निषाद मछुआरा समाज में राजनीतिक भूख को बढ़ा रहे हैं। आज जरूरत है निषाद समाज को राजनीति के साथ साथ आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए।  भाजपा निषाद को सशक्त करेगी। 

वहीँ भाजपा कार्यसमिति सदस्य प्रभात कुमार मिश्रा ने कहा कि अगर अतिपिछड़ा समाज एकजुट हुआ तो प्रदेश में राजनीतिक बदलाव होगा। अतिपिछड़ा के नाम पर चाचा भतीजा की सरकार ने पूरे समाज को ठगा है। खासतौर पर सहनी समाज को ठगा गया है। महागठबंधन की सरकार ने अतिपिछड़ा समाज को अशिक्षित कर आरक्षण की हकमारी की है। बिहार सरकार ने साजिश के तहत अतिपिछड़ा मछुआरा समाज को 13 भागों में बांटकर राजनीति कर रही है। अब वक्त आ गया है कि  समाज को एकजुट होकर बिहार की अतिपिछड़ा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकें। अब वक्त आ गया है अतिपिछड़ा का बेटा बिहार की सत्ता को सम्भालेगा। 

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज रविदास ने कहा कि विकासशील स्वराज पार्टी हमेशा से अतिपिछड़ों के साथ रही है। किशन चौधरी ने कहा कि मछुआरा समाज के लिए भाजपा नेता व सांसद अजय निषाद दिन रात कार्य करते रहते हैं। आगे भी हमलोग मुकेश निषाद को आगे बढ़ा कर मछुआरों को राजनीतिक भागीदारी को बढाएंगे। भाजपा मछुआरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी। अतिपिछड़ा अधिकार रैली को प्रवक्ता संजय मंडल,कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोज रविदास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्रवेश सहनी, दशरथ ठाकुर, प्रदेश महासचिव ई राजीव, अजय सहनी, लाल बाबू पंडित, वीरेंद्र ठाकुर,प्रमोद सहनी, सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष गुलटन सहनी ,राजेश महतो, प्रभात कुमार मिश्रा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन  डा उमाशंकर सहनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गुलटेन साहनी ने किया।

Suggested News