बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ग्रामीणों ने किया पुलिस टीम पर हमला, गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाकर ले गए अपने साथ, वर्दी भी फाड़ी

ग्रामीणों ने किया पुलिस टीम पर हमला, गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाकर ले गए अपने साथ, वर्दी भी फाड़ी

KAIMUR : कैमूर जिले में पुलिस टीम पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हमला कर दिया और पुलिस हिरासत में रखे गए SC-ST के एक आरोपी को अपने साथ छुड़ा कर ले गई। इस दौरान ग्रामीणों पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की और एससी-एसटी थाना के सिपाही दीपक कुमार की वर्दी फाड़ दी। एससीएसटी थाने के थानाध्यक्ष श्रीकांत पासवान ने चांद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

यह पूरा मामला जिले के SC-ST थाने से जुड़ा है। बताया गया है कि चांद थाना क्षेत्र के मोरवां गांव में भभुआ से एससीएसटी थाने की पुलिस छापेमारी कर वांछित आरोपी सुदामा बिंद को पकड़कर लौटने लगी। इसी दौरान करीब 20-25 महिला-पुरुषों ने ईंट-पत्थर हमला कर आरोपी को पुलिस पकड़ से छुड़ा लिया।

चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एससीएसटी थाना के कांड संख्या 4/22 के वांछित अभियुक्त सुदामा बिंद, झूरी बिंद तथा झकरी बिंद को पकड़ने वहां की पुलिस टीम मोरवां गांव गई थी।

38 लोगों पर मामला दर्ज

घटना की सूचना मिली तो तत्काल चांद और चैनपुर की पुलिस वहां पहुंची तो हमलावर घर छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष श्रीकांत पासवान ने चांद थाना में देकर 18 नामजद तथा 10 अज्ञात महिला व 10 अज्ञात पुरुषों पर मामला दर्ज कराया। 


Suggested News