बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में पेड़ बचाने के लिए ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल, अधिकारी बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई

बांका में पेड़ बचाने के लिए ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल, अधिकारी बोले-जांच के बाद होगी कार्रवाई

BANKA : बांका के चांदन थाना क्षेत्र में जंगलों से रोजाना हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। बिरनियां पंचायत के शेखपुराटांड के ग्रामीणों ने  सोशल मीडिया पर जंगल में कटे हरे पेड़ का फोटो वीडियो वायरल कर वन विभाग से रोक लगाने की गुहार कर रहे हैं। मामला चांदन प्रखंड के शेखपुराटांड़, चांदन,धवौनी, गौरीपुर  गांव के आसपास के जंगलों में लगातार हरे पेड़ की कटाई चल रही है। जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल कर वन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगा रहे हैं। जिससे  असामाजिक तत्वों पर रोक लग सके। 

स्थानीय ग्रामीण एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भी सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि वन विभाग को त्वरित कार्रवाई करना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ वैसे असामाजिक तत्व के लोग हमारे समाज में है जो वर्तमान में क्षणिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपने को ही नुकसान पहुंचाने का काम करते आ रहे हैं। 

कुछ स्थानीय सामाजिक लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन और वन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं है। चांदन थाना क्षेत्र में रोजाना अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है जिससे जंगल में बड़े पेड़ पूरी तरह समाप्त होने के कगार पर है। 

वन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने से वन माफियाओं का मनोबल बढ़ाते जा रहा है। आजकल हाथ मशीनों से दिन में ही पेड़ों की कटाई की जाती है और रात में ट्रैक्टर के जरिए आस-पास के आरा मिलो में बेच दिया जाता है। इस संबंध में पूछने पर वन पदाधिकारी पांडव कुमार ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News