बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना नगर निगम चुनाव की वोटिंग कल, अंतिम समय में भी मेयर प्रत्याशी लगा रहीं खूब जोर

पटना नगर निगम चुनाव की वोटिंग कल, अंतिम समय में भी मेयर प्रत्याशी लगा रहीं खूब जोर

पटना. बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल होगी। पटना समेत बिहार के 17 नगर निगमों में मतदान होगा। पटना मेयर पद के लिए बिट्टू सिंह की पत्नी समेत 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जिसका भाग्य का फैसला कल मतदाता करेंगे। इस चुनाव का परिणाम 30 दिसंबर को आएगा। वहीं बिट्टू सिंह के समर्थक काफी उत्साहित है और उनका दावा है कि उन्हें सभी जाती-धर्म और वर्ग का समर्थन हासिल है। ऐसे में हमारे सामने मेयर चुनाव के मैदान में कोई प्रत्याशी टिक नहीं रही है। 

इसी तरह पूर्व मेयर सीता साहू के लिए भी उनके समर्थक ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं समाजसेवी पप्पू यादव की भाभी रजनी देवी जो पटना की पूर्व डिप्टी मेयर भी रह चुकी है, उन्होंने भी रोड शो कर अपना दमखम दिखाया है। इसी तरह पटना के बिल्डर सीतेश रमण की पत्नी माला सिन्हा जो पूर्व वार्ड पार्षद रह चुकी है, उन्होंने भी खुब जोर लगा रखा है। इसी तरह कुशुम लता बर्मा श्वेता झा, गीता रस्तोगी, व्यवासायी कमल नुपाणी की पत्नी भी चुनाव मैदान में ऐड़ी-चोटी के जोर लगाने में जुटी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि मेयर चुनाव के सियासी मैदान में झंडा कौन गाड़ेगी। प्रत्याशियों के लिए यह रात कयामत की रात है। कल मत पेटी में इनकी किस्मत बंद होने वाली है।

पटना नगर निगम क्षेत्र में सोमवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। महापौर और उप महापौर पदों के चुनाव के लिए साढ़े 17 लाख वोटर मताधिकार का प्रयोग कल को करेंगे। निगम के 75 वार्डों में एक पद पर निर्विरोध पार्षद चयन के कारण 74 वार्डों के लिए 503 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में अपना भाग्य अजमा रहे हैं। पटना नगर निगम चुनाव संपन्न कराने के लिए 41 निर्वाची पदाधिकारी सहित सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया बनाये गये हैं। उनके स्तर पर भी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये है।

28 दिसंबर की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में 629 भवनों में 1891 मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस दौरान साढ़े 17 लाख मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र से प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत प्रतिवेदन जारी होगा।


Suggested News