बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के इन चार लोकसभा सीटों पर मतदान कल,मोदी की हुंकार और तेजस्वी की ललकार के बीच किसका पलड़ा भारी...लड़ाई में कौन है आगे

बिहार के इन चार लोकसभा सीटों पर मतदान कल,मोदी की हुंकार और तेजस्वी की ललकार के बीच किसका पलड़ा भारी...लड़ाई में कौन है आगे

PATNA: लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। कल यानी 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। पूरे देश में पहले चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग है। बिहार में चार लोकसभा सीट जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में मतदान होगा। पूरे देश में पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं बिहार की बात करें तो बिहार में पहले चरण के चार सीटों के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में है। एनडीए की ओर से गया से पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, नवादा से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह और जमुई से अरुण भारती मैदान में है। 

इन प्रत्याशी में कांटे की टक्कर

वहीं महागठबंधन की ओर से गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुमार, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा तो वहीं जमुई से अर्चना कुमारी मैदान में है। वहीं नवादा से गुंजन कुमार ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकी है। कल इन चार सीटों पर मतदान होगी। इन चार सीटों पर चुनावी प्रचार प्रक्रिया बीते दिन ही समाप्त हो गई है। वहीं 4 जून को मतगणना है। बीते दिन तक सभी प्रत्याशियों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने जोरो शोरो से प्रचार प्रसार किया। 

दिग्गज नेता कर चुके हैं चुनावी सभा

बता दें कि, बिहार के इन चार सीटों पर लगातार बड़े नेताओं ने चुनावी सभा को संबोधित किया है। पहले चरण में गया, नवादा, जमुई और औरंगाबाद में मतदान होना है। इन चारों सीटों पर फिलहाल एनडीए का कब्जा है। इन सभी सीटों पर इस बार कड़े टक्कर होने की संभावना है। सभी सीटों पर चुनावी प्रचार के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता आएं। सबसे पहले प्रधानमंत्री ने जमुई से चुनावी प्रचार की शुरूआत की। पीएम मोदी ने 4 अप्रैल को जमुई में चुनावी सभा को संबोधित किया। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और चुनावी प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले पीएम ने एक बार फिर चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। 

तेजस्वी ने किए 47 चुनावी सभा 

वहीं अगर महागठबंधन की बात करे तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले चरण के लिए 47 चुनावी सभा को संबोधित किया है। तेजस्वी यादव पहले अकेल चुनाव प्रचार करते थे वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के आने के बाद तेजस्वी और मुकेश सहनी एक साथ चुनावी प्रचार करते दिखें। वहीं कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस के कोई भी नेता अब चुनावी प्रचार करते नजर नहीं आए हैं। पहले चरण का चारों सीट राजद के पाले में है। जहां तेजस्वी ने दमखम से चुनावी प्रचार किया और इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जोरदार निशाना भी साधा।  

किसका पलड़ा भारी 

हालांकि इन सीटों पर अब चुनावी प्रचार खत्म हो चुकी है। कल यानी 19 अप्रैल को मतदान होना है। 4 जून को मतगणना होगा। अब इन सीटों पर कौन बाजी मारता है। यह तो वक्त बताएगा। लेकिन राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बार इन सीटों को सुरक्षित रखना भाजपा के लिए कठिन दिख रहा है। चारों लोकसभा सीटों पर इस बार एनडीए को कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में कौन बाजी मारता है। यह देखना दिलचस्प होगा।  

Suggested News