बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में मुख्य पार्षदों के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने खोला मोर्चा, योजनाओं में मनमानी करने का लगाया आरोप

बांका में मुख्य पार्षदों के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने खोला मोर्चा, योजनाओं में मनमानी करने का लगाया आरोप

BANKA : बांका के अमरपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद सिंह एवं मुख्य पार्षद रीता साहा के खिलाफ नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। गुरूवार को वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी तथा मुख्य पार्षद पर मनमाने रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय का कार्य बाधित करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर वार्ड पार्षद पंकज दास ने बताया कि नगर पंचायत के मुख्य पार्षद कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत से संविधान को ताक पर रखकर कार्य कर रहे हैं।

कहा की संविधान के अनुसार पंद्रह लाख रूपैया तक योजना की कार्य विभागीय स्तर पर होनी है। जबकि 15 लाख से उपर का कार्य टैंडर प्रक्रिया  से करनी है। लेकिन मुख्य पार्षद अपनी मनमानी का परिचय देते हुए दो लाख की योजनाओं का टैंडर करवा रहे हैं। वार्ड पार्षद शंकर महतो ने कहा कि विगत चार माह से नगर पंचायत की मासिक बैठक नहीं किया गया है। मुख्य पार्षद अपने कैबिन में बैठकर बिना वार्ड पार्षद की जानकारी के योजनाओं का चयन कर रहे हैं। वार्ड पार्षद अशोक साह ने बताया कि पीएचडी विभाग को नगर में पेयजल योजना संचालित करने के लिए 08 करोड़ की राशी निर्गत कर दिया गया है लेकिन आज भी कई वार्ड में पेयजल आपुर्ति नहीं हुई है। वार्ड पार्षदो के जानकारी के बिना गुपचुप तरीके से नगर पंचायत में पानी टैंकर की खरीदारी हो गई है। 

वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार उर्फ पप्पु साह ने बताया कि हर येजनाओ में लूट मची हुई है। टैंडर प्रक्रिया कर मुख्य पार्षद वार्ड पार्षदो के साथ सौतेला पुर्ण व्यवहार कर रही है। वार्ड पार्षद अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। पार्षद प्रतिनिधि मिठ्ठु भगत ने बताया कि कार्यालय के प्रधान सहायक ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया। जिसे कार्यपालक पदाधिकारी ने स्वीकार कर लिया। लेकिन इस्तीफे के बावजूद आज भी प्रधान सहायक किसकी मेहरबानी से कार्यालय में जमे हुए हैं। जब कभी भी वार्ड पार्षद बैठक करते हैं तो साजिश के तहत कोई ना कोई बहाना बनाकर गायब हो जाते हैं। वार्ड पार्षदो ने बताया कि अगर आठ दिनो के अंदर मासिक बैठक नहीं की गई तो सभी वार्ड पार्षद जिला पदाधिकारी से मिलकर मामले को अवगत कराते हुए आंदोलन करने पर मजबुर हो जायेगे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद संजीव कुमार साह, नागेश्वर तपस्वी, पिन्टु मंडल, पार्षद प्रतिनिधि सुबोद साह,ब्रहमदेव मंडल, समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।

मामले को लेकर मुख्य पार्षद रीता साहा ने बताया कि नगर पंचायत की जनता ने उन्हे शहर में विकास कार्य के लिए चुना है ना ही वार्ड पार्षदो की कमाई कराने के लिए। नगर पंचायत की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हे शहर का दायित्व सौंपा है उन्हें वह पुरी ईमानदारी के साथ निर्वाह कर रही है। पुर्व में विभाग के द्वारा 70 योजनायें संचालित कराई गई। अब कुछ योजना टैंडर प्रक्रिया के तहत कराई जा रही है। अपनी आमदनी घटते देख कुछ वार्ड पार्षद बौखला गये हैं जिस कारण वह उनपर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सभी आवास लाभुको को सोशल मीडिया के तहत किसी भी कर्मी को रिश्वत नहीं देने की अपील की जा रही है। प्रतिदिन सुबह 08 से 12 बजे तक अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन कर लोगो की समस्याओं को सुन उनका निदान किया जा रहा है। यह कार्य कुछ पार्षदो को खल रही है और वह बयानबाजी कर लोगो का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

बांका से चंद्रशेखर भगत की रिपोर्ट


Suggested News