बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'दिन कितने दूर हैं, ये भी देख लेंगे'... चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य के बयान पर किया पलटवार, खूब सुनाया

'दिन कितने दूर हैं, ये भी देख लेंगे'... चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य के बयान पर किया पलटवार, खूब सुनाया

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। पक्ष-विपक्ष की ओर से बयान बाजियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी पर जोरदार निशाना साधा था। तेजस्वी यादव बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि, बीजेपी अगर इन 7 मुद्दों को छोड़ दे तो चुनाव में उसे 100 सीट भी नहीं मिलेगी। वहीं रोहिणी आचार्य ने बीजेपी को चुनौती दी है कि, मेरे पापा(लालू यादव) से बाद में लड़िएगा पहले बेटा बेटी से लड़िए। इसको लेकर लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि, विपक्ष पीएम पर जितना प्रहार करता है, उनता ही फायदा एनडीए को होता है। 

चिराग पासवान ने विपक्ष के हमले को लेकर कहा कि, इसमें कौन सी नई बात है, 2014 से यही करते आए हैं, क्या मिल गया। चिराग ने कहा कि, विपक्ष पीएम मोदी पर जितना प्रहार करता है, राजनीतिक तौर पर एनडीए को उतना ही फायदा होता है। जितनी बार इन्होंने अपमानित शब्दों का इस्तेमाल प्रधानंंत्री के लिए किया है, पीएम को गलत ठहराने की कोशिश की उतना ही देश की जनता ने पीएम मोदी का समर्थन किया। क्योंकि हकीकत है देश की जनता भ्रष्टाचार को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। 

वहीं चिराग पासवान ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद ये सभी लोग दिल्ली गए थे, आंदोलन करने। ये वही लोग हैं जिनका पर्चा लेकर केजरीवाल घूमते रहते थे। बोलते थे कि यह लोग भ्रष्ट लोग है, तो आज वहीं भ्रष्ट लोग एकजुट होकर गठबंधन बना लिए हैं, और उसका नाम इंडी गठबंधन रख लिए हैं, वहीं लोग इंडी एलायंस में है, ऐसे में देश की जनता ने पहले भी इनको नाकारा है और आगे भी नाकार रही है। 

वहीं रोहिणी आचार्य के बायन पर चिराग पासवान ने कहा कि, दिन कितने दूर हैं, ये भी देख लेंगे। चार जून को परिणाम है ही। दरअसल, तेजस्वी यादव ने आज ट्विट कर कहा था कि, 𝐁𝐉𝐏 निम्नलिखित को दरकिनार कर मुद्दों पर चुनाव लड़कर दिखाएं? चुनौती है, इनको 𝟏𝟎𝟎 सीट भी नहीं आएंगी? " तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि, बीजेपी इन 𝟕 के बिना लड़ ही नहीं सकती। 𝟏. मंदिर-मस्जिद 𝟐. हिंदू-मुस्लिम 𝟑. गोदी मीडिया 𝟒. 𝐂𝐁𝐈/𝐄𝐃/𝐈𝐓 𝟓. 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 जैसी अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग 𝟔. 𝐄𝐕𝐌 𝟕. धनबल और छलबल 𝐋𝐞𝐯𝐞𝐥 𝐏𝐥𝐚𝐲𝐢𝐧𝐠 फ़ील्ड पर खेले तो 𝐁𝐉𝐏 को 𝟏𝟎𝟎 सीट भी नहीं आएंगी। 

Suggested News