बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कई नेता हुए शामिल

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कई नेता हुए शामिल

DELHI: बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दिल्ली दौरे पर हैं। जहां दोनों नेताओं ने बीजेपी के आलाकमान से मुलाकात की है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। वहीं बीते दिन दोनों डिप्टी सीएम गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम बनने के बाद दोनों पहली बार दिल्ली दौरा पर गए हैं।    

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर आज दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोनों उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन। भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश द्वारा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का स्वागत किया जा रहा है।

वहीं आज इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी, केंद्रीय राज्यमंत्री मिनाक्षी लेखी सहित कई सांसद मौजूद हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल और भाजपा एमएलसी संजय मयूख भी मौजूद हैं।

Suggested News