बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जब हिंदू एकजुट हुए तब राम मंदिर का हो गया निर्माण, प्रवीण तोगड़िया ने जताई चिंता- हिन्दू सुरक्षित नहीं है

जब हिंदू एकजुट हुए तब राम मंदिर का हो गया निर्माण, प्रवीण तोगड़िया ने जताई चिंता- हिन्दू सुरक्षित नहीं है

गया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रवीण भाई तोगड़िया ने गया में कहा कि हिन्दू सुरक्षित नहीं है। हिन्दू सुरक्षित होता तो मणिपुर में शरणार्थी नहीं होता। नूपुर शर्मा घर से बाहर निकलतीं। कश्मीर में हिन्दू अपने घरों में होते। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। प्रश्न सरकार का नहीं बल्कि हिन्दू को असुरक्षित करने वाली ताकतों का हैं। आवैसी कहते हैं कि मुस्लिम सुरक्षित नहीं है और आप कहते हैं कि हिन्दू सुरक्षित नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षित नहीं होने के कई उदाहरण दे दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मन्दिर अधिग्रहण किये जाने के सवाल पर कहा कि मंदिर को समाज के ऊपर छोड़ देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने और राम लला के विराजमान होने के पीछे एक ही रहस्य है। वह यह है कि पूरा देश 500 साल के इतिहास में पहली बार एक जुट होकर लड़ा। जिसकी वजह से अयोध्या में राम मंदिर  न केवल बना बल्कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। यह हिन्दुओं की एक जुटता का ही प्रमाण है। क्योंकि बीते 500 साल में कभी हिन्दू एकजुट होकर नहीं लड़ा। यदि लड़ा होता तो मथुरा काशी हमारे हाथ से नहीं जाते। 

इस मौके पर मानपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य ने धर्म के प्रति समर्पण सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर दृष्टिकोण से लाभदायी है। गया में बच्चों के डॉक्टर शिव बचन सिंह ने कहा कि पहले से मैं परिषद से जुड़ा हुआ हूँ लेकिन पूरा समय नहीं दे पाता था लेकिन अब पूर्ण कालिक रूप में परिषद को समय दूंगा।. 

मनोज सिंह की रिपोर्ट


Suggested News