बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कहां लापता हो गईं बिहार की तीन हजार लड़कियां? आकाश निगल गया या पाताल खा गया?पुलिस को भी ढूंढने में छूट रहे हैं पसीने

कहां लापता हो गईं बिहार की तीन हजार लड़कियां? आकाश निगल गया या पाताल खा गया?पुलिस को भी ढूंढने में छूट रहे हैं पसीने

पटना- बिहार में बच्चों के अपहरण और लापता होने  के मामले बढ़ रहे हैं. साल 2023 के जनवरी से अगस्त महीने तक  5958 बच्चे गायब हुए हैं ,इनमें 5117 लड़कियां जबकि 841 लड़के हैं.383 लड़कों और 2416 लड़कियों को बरामद किया है जबकि 3145 बच्चे अब भी लापता हैं,. ये कहना है बिहार पुलिसमुख्यालय का. इस बाबत पुलिस मुख्यालय  के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि बिहार पुलिस बच्चों के गायब या किडनैप होने की गंभीरता से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि  बच्चों को बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से भी बरामद किया गया है.लड़कियों के गायब होने के मामले में तेजी आई है वहीं गायब लड़कियों को खोजने में पुलिस का पसीना छूट रहा है.

पुलिस मुख्यालय  के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि  पुलिस गुमशुदगी के कारणों की पड़ताल भी कर रही है. गुम या किडनैप बच्चे बिहार से किस राज्य में गए या ले जाए गए, इसके पीछे उद्देश्य क्या था, इन बिंदुओं पर विश्लेषण किया जा रहा है. हर माह की 15 और 16 तारीख को थाना स्तर पर किडनैप एवं गुमशुदा बच्चों के घर जाकर उनके संबंध में अभिभावकों से संपर्क कर भौतिक सत्यापन का विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि  बच्चों की सुरक्षा को लेकर चाइल्ड इंडिया फॉउंडेशन  और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय  द्वारा चाइल्डलाइन सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आपातकालीन सेवा 1098 संचालित है.

  

Suggested News