बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में कचरा बीनने के दौरान महिला करंट की चपेट में आयी, इलाज के दौरान मौत

भागलपुर में कचरा बीनने के दौरान महिला करंट की चपेट में आयी, इलाज के दौरान मौत

भागलपुर. जिले के डाट वाट लाजपत नगर वासी 55 वर्षीय शीला देवी की करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि वह कचरा बीनने का काम करती थी। रोज की तरह आज भी कचरा बीनने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर के पास करंट लगने से उसकी मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर कचहरी चौक रजिस्टरी ऑफिस के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के पास महिला कचरा बीनने के लिए पहुंची थी। जैसे ही वहां वह कचरा उठना शुरू की। अचानक ही ट्रांसफॉर्मर का करंट उसे लग गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकत्सा महाविद्यालय में भर्ती किया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अपने पीछे शीला देवी दो बेटे को छोड़ गयी। दोनों बेटे का नाम पिंटू दास (30) और राजू दास (35) है। दोनों भाइयों मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं।

Suggested News