बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका गांधी के एक्टिव पॉलिटिक्स पर तेजप्रताप ने क्यों कहा 'ब्लंडर विस्फोट होगा', देखें वीडियो

प्रियंका गांधी के एक्टिव पॉलिटिक्स पर तेजप्रताप ने क्यों कहा 'ब्लंडर विस्फोट होगा',  देखें वीडियो

पटना: प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पुरे देश में सियासत शुरू हो चुकी है. इस पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव ने भी बड़ा बयान दिया है. 

कांग्रेस के इस कदम का समर्थन करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा है कि. प्रियंका गांधी के आने से पूरी जान आ गई है. कांग्रेस में प्रियंका गांधी की भूमिका इंदिरा गांधी की तरह होने वाली है। वह पहले से ही देश की राजनीति का हिस्सा है लेकिन कुछ हालात के चलते उन्होंने दूरी बना ली थी. लेकिन अब उनके आने से ब्लंडर विस्फोट होने वाला है. 

तेजप्रताप ने कहा कि 2019-2020 के चुनाव में वह विपक्षियों के छक्के छुड़ाएंगी। प्रियंका गाँधी काफी हद तक इंदिरा गांधी की तरह दिखती है। आपको बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है.इसके साथ ही प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. फरवरी के पहले सप्ताह में प्रियंका गांधी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी. 


Suggested News